फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 8.30 lakh fine on 17 schools over fee hike

बढ़ी फीस नहीं लौटाई, 17 स्कूलों पर 8.30 लाख का जुर्माना, डीएम ने की कार्रवाई

Sun, 16 Jun 2019 06:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
Rs 8.30 lakh fine on 17 schools over fee hike
स्कूल छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

शासन के आदेश के बावजूद बढ़ी फीस अभिभावकों को नहीं लौटाने वाले 17 निजी स्कूल संचालकों पर शनिवार को शुल्क नियामक समिति ने 8.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। सेक्टर-27 स्थित डीएम कार्यालय पर अभिभावक एसोसिएशन और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति ने एक हफ्ते में फीस वापस नहीं करने पर जुर्माना राशि और बढ़ाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष डीएम बीएन सिंह, सचिव डीआईओएस प्रवीण उपाध्याय, सदस्य कामिनी भसीन और प्रशांत सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में अभिभावकों ने बताया कि 17 स्कूल संचालकों ने अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं दिया है। अभिभावकों ने 31 स्कूलों की शिकायत की थी लेकिन एक निजी स्कूल संचालक बैठक में शामिल नहीं हुए। ऐसे में उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि अन्य 30 स्कूलों में से 17 पर 10 हजार से 75 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन


बाकी 13 स्कूल प्रबंधकों को डीएम ने चेतावनी दी कि अभिभावकों से बतौर एडवांस लिए गए 5 हजार रुपये उन्हें एक सप्ताह में वापस करें अन्यथा उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमेटी के समक्ष अभिभावक बृजेश गुर्जर, मनीष सिंह, राकेश खंडेलवाल व मनीष गुप्ता ने बताया कि शिकायत के बावजूद उन्हें विश्व भारती स्कूल प्रबंधन ने कोई जवाब नहीं दिया। स्कूल की फीस और शिक्षकों के वेतन में वर्ष 2015 से काफी अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed