फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Royal Bengal tiger rama dead in delhi zoo

रॉयल बंगाल टाइगर रामा की चिड़ियाघर में मौत, दो महीने से था बीमार

Sat, 21 Sep 2019 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
Royal Bengal tiger rama dead in delhi zoo
demo pic

दिल्ली के चिड़ियाघर में लंबे समय से बीमार चल रहे रॉयल बंगाल टाइगर रामा ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इस मामले में चिड़ियाघर प्रबंधन कुछ भी स्पष्ट करने से बच रहा है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, टाइगर के मरने का कारण किडनी फेल होना बताया जा रहा है। टाइगर के खराब स्वास्थ्य के मामले को गंभीरता से लेते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से तीन सदस्यों की टीम को नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रामा करीब 27 जुलाई से बीमार चल रहा था, जिसके चलते वह काफी परेशान भी था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रामा ने आखिरी सांस ली। एक रिपोर्ट की मानें तो रामा की किडनी में क्रेटेनाइन व फासफोरस की मात्रा अधिक होने के कारण उसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


रामा की खराब तबीयत के चलते वह काफी कमजोर हो गया था और उसने खाना-पीना भी कम कर दिया था। हालांकि बीते रविवार को रामा की तबीयत में सुधार हुआ था, जिसके बाद उसने एक दिन में 3 किलो मांस खाया था। रामा को पानी में ग्लूकोज मिलाकर पिलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामा बीमारी की वजह से चिड़चिड़ा हो गया था, जिसकी वजह से उसने बीते दिनों अपने कीपर पर भी हमला कर दिया था। इस घटना के दौरान कीपर उसे पानी दे रहा था। रामा की उम्र करीब पांच वर्ष थी। वहीं, एक टाइगर की औसतन आयु करीब 20 वर्ष होती है। वर्तमान में दिल्ली चिड़ियाघर में बिट्टू और करण नामक टाइगर हैं। 


बिट्टू को वर्ष 2012 में भोपाल से लाया गया था, जबकि करण रॉयल बंगाल टाइगर है। वहीं चिड़ियाघर में वर्तमान में सफेद बाघों की संख्या करीब सात हैं, जिसमें दो नर व पांच मादाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक, रामा को दिल्ली के चिड़ियाघर में वर्ष 2014 में मैसूर के चिड़ियाघर लाया गया था। रामा को बतौर गिफ्ट दिल्ली चिड़ियाघर को दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed