{"_id":"a9f6736a5509f2c333cdd776ad78f73a","slug":"route-diversion-in-gurgaon-due-to-vote-counting-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर निकलें मतगणना के दौरान होगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर निकलें मतगणना के दौरान होगा रूट डायवर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए पुलिस आयुक्त ने शनिवार को सुरक्षा जायजा लिया। इस दौरान मतगणना शुरू होने से पहले पूरे द्रोणाचार्य कालेज को किले में तब्दील कर दिया गया। साथ ही दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस आयुक्त की ओर से सुरक्षा खाका तैयार किया है। चारों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जिम्मेदारी एसीपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही भीतर जाने वालों की दो स्थानों पर सुरक्षा जांच करवानी होगी। पुलिस की ओर से अलग-अलग चार जगह पुलिस नाके लगाए जाएंगे।
सेक्टर चार-सात चौक की ओर से रेलवे रोड व गुड़गांव गांव की ओर जाने वालों को द्रोणर्चाय कालेज से पहले रोका जाएगा, जबकि जांगिड महासभा के स्कूल के पास रेलवे रोड की ओर जाने वालों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ रेलवे स्टेशन से सोहना चौक की ओर आने वालों को न्यू कालोनी मोड़ से डायवर्ट किया गया है। सोहना चौक की ओर से जाने वालों को शिव मूर्ति चौक से घूमाया जाएगा।
विजय जलूस पर डीसीपी की होगी नजर
चुनाव के परिणाम के बाद विजेता के विजय जुलूस को लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल की ओर से सभी डीसीपी को अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस को संभालने का जिम्मा सौंपा गया है।
संभल कर निकलें खरीदार
दीपावली के मौके पर खरीददारी के लिए सदर बाजार आने वाले जरा संभल कर निकले। उनको सदर बाजार में आने जाने के लिए जाम से परेशान होना पड़ सकता है। दोपहर बाद तक चलने वाले डायवर्जन की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।