फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rouse Avenue Court Bar Association election results declared

Delhi: राउज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित, अध्यक्ष बने नीरज; समर्थकों ने किया स्वागत

Sun, 23 Mar 2025 09:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Mar 2025 09:38 PM IST
सार

नीरज ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। जीत की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। 

विज्ञापन
Rouse Avenue Court Bar Association election results declared
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट में सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे भी घोषित हो चुके हैं। नीरज ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। जीत की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान जीते हुए प्रत्याशियों का हौसला और जज्बा देखने लायक था। 

विज्ञापन


समर्थक वकील अपने पसंदीदा उम्मीदवार के जीतने पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाते दिखे। यही नहीं, चयनित प्रत्याशी ढोल की थाप पर जमकर थिरके। नीरज ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। विकास त्रिपाठी ने उपाध्यक्ष, विजय बिश्नोई ने सचिव, अभिनव गर्ग ने संयुक्त सचिव और प्रियंका तिवारी ने कोषाध्यक्ष पद पर बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


राउज एवेन्यू कोर्ट में पहली बार सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए हैं। शुक्रवार को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को देर रात तक मतगणना जारी रही। कुछ पदों की मतगणना को लेकर पक्षकारों के बीच बहस बढ़ने के बाद मतगणना को रोक दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed