{"_id":"5bc5cc53bdec22698d69162d","slug":"rotary-international-north-india-car-rally-ends-with-message-on-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण पर संदेश के साथ रोटरी इंटरनेशनल की नार्थ इंडिया कार रैली हुई समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण पर संदेश के साथ रोटरी इंटरनेशनल की नार्थ इंडिया कार रैली हुई समाप्त
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की अफरा-तफरी और खुले खुशनुमा मौसम के बीच, एक महान पहल के अंतर्गत शहर की सड़कों पर निकले 500+ कार और बाइक के एक आकर्षक काफिले ने देश की राजधानी को अत्यंत उत्साह और जोश से भर दिया।
विज्ञापन
जैसा कि नाम से पता चलता है, "उत्तर भारत टीकाकरण प्रोत्साहन कार रैली" का उद्देश्य लोगों के बीच खसरा, चेतक और पोलियो जैसी गंभीर बीमारियों के टीकों के प्रति जागरूकता में तेजी लाना था। यह कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल की नेशनल पोलियोप्लस कमेटी (आईएनपीपीसी), रोटरी इंटरनेशनल (आरआई) डिस्ट्रिक्ट 3011 और 3012 और इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
रैली को दीपक कपूर (अध्यक्ष, रोटरी इंटरनेशनल आईएनपीपीसी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। कार रैली को रोटरी इंटरनेशनल के साथ रोटारैक्ट और इंटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3011 और 3012, आरआई डिस्ट्रिक्ट्स 3053, 3054, 3070, 3080, 3090, 3100 और 3110 द्वारा विधिवत समर्थित किया गया था। साथ ही भारत सरकार, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, एनडीएमसी, आदित्य बिड़ला कैपिटल ने भी अभियान भागीदारी की।
विज्ञापन