फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rota-virus vaccine did not reached at hospital in gurgaon

अस्पताल में नहीं पहुंचा रोटावायरस टीका, लगा ब्रेक

Thu, 07 Apr 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Apr 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
rota-virus vaccine did not reached at hospital in gurgaon
आधी अधूरी तैयारी ने स्वास्थ्य विभाग को अपने ही अभियान से रोक दिया है। बच्चों को डायरिया से निजात दिलाने के लिए बुधवार से रोटावायरस वैक्सीन शुरू करना था, लेकिन विभाग के पास दवा ही नहीं पहुुंची।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मुख्यालय से सभी जिलों में दवा नहीं पहुंचने के कारण फिलहाल इसे टाल दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस वैक्सीन के शुरू होने से शिशु मृत्युदर में 40 फीसदी तक कमी आएगी।
विज्ञापन


यूनीसेफ के सहयोग से केंद्र सरकार ने हरियाणा समेत हिमाचल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में एक साल तक के बच्चों को यह वैक्सीन देने का फैसला किया है। छह उत्तरी राज्यों में डायरिया से होने वाली मौतों के मामले में हरियाणा की स्थिति सबसे खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सभी जिलों में एक साथ यह शुरू करना था। लेकिन अभी तक दवा सभी जिलों में नहीं पहुंची। जिसकी वजह से बुधवार को इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब फिर से सभी जिले के डॉक्टरों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।


सिविल सर्जन डॉ. रमेश धनखड़ का कहना है कि स्वास्थ्य मुख्यालय द्वारा फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। अब अगली तारीख आने का इंतजार किया जाएगा। डॉक्टरों की ट्रेनिंग चंडीगढ़ में बुलाई गई है। 

यह होगा बच्चे की खुराक का शेड्यूल
जन्म पर   : बीसीजी, ओपीवी-एचईपीबी
6वें हफ्ते   : ओपीवी-1, पेंटावेलेंट-1, रोटा-1 
10वें हफ्ते   : ओपीवी-2, पेंटावेलेंट-2, रोटा-2
14वें हफ्ते   : ओपीवी-3, पेंटावेलेंट-3, रोटा-3
9वें महीने   : एमसीवी-3, जेई-1
24 महीने तक: डीपीटी-बी1, ओपीवी-बी, एमसीवी-2, जेई-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed