{"_id":"3d4333eaeb225e001b460fa691e118d8","slug":"root-will-be-diverted-on-these-routes-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर घर से निकलने से पहले जानें किन रास्तों पर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर घर से निकलने से पहले जानें किन रास्तों पर होगी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शहर की सड़कों का हाल जानकर ही घर से निकलें। सड़कों पर ईद-उल-जुहा (बकरीद) की वजह से किया गया ट्रैफिक डायवर्जन और जाम आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक ईद-उल-जुहा की नमाज के चलते कई रास्ते बंद रहेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने तमाम तैयारियां कर ली हैं। सेक्टर-8 और 9 मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
बकरों की खरीद-फरोख्त को उमड़े लोग
सेक्टर-8 में बकरों की खरीद-फरोख्त के लिए लोग बाजारों में उमड़ रहे हैं। यहां एक से एक मोटे ओर तगड़े बकरों को बिक्री के लिए लाया जा रहा है। इनकी कीमत हजारों में रखी गई है।
विज्ञापन
एक विक्रेता ने बताया कि उसके पास 14000 रुपये तक का बकरा बिक्री के लिए उपलब्ध है। बृहस्पतिवार शाम तक और भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
ईद-उल-जुहा पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। शहर के थाना-20 व 58 की मस्जिदों के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक हो गई है।
त्योहार को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी सीओ व एसओ को ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहने को कहा गया है। डेढ़ कंपनी पीएसी बुलाई गई है। कुछ क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
ये रूट होंगे डायवर्ट
• झुंडपुरा से संदीप पेपर मिल जाने वाले वाहन ई-23 सेक्टर-8 से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
• शिवानी फर्नीचर से हरौला जाने वाले वाहन स्टेडियम चौक से जाएंगे।
• गोलचक्कर से संदीप पेपर मिल होकर झुंडपुरा जाने वाले वाहन सेक्टर-6 चौकी से बायें मुड़ने के बाद आगे दायें मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
• नया बांस से हरौला होकर शिवानी फर्नीचर जाने वाले वाहन हरौला से टी सीरीज होकर जा सकेंगे।
सेक्टर-8 और 9 के कई रास्ते रहेंगे बंद
ईद-उल-जुहा पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने की कोशिश रहेगी। सेक्टर-8 मस्जिद के आसपास के रास्तों पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।- धर्मेंद्र सिंह यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर