फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rohit of village manjhavali became faridabad kesari

गांव मंझावली के रोहित बने फरीदाबाद केसरी

Sat, 16 Jul 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
rohit of village manjhavali became faridabad kesari
कुश्ती

फरीदाबाद सेक्टर-12 खेल परिसर में स्वर्ण जंयती के अवसर पर आयोजित हुई रेसलिंग प्रतियोगिता में गांव मंझावली के रोहित ने फरीदाबाद केसरी का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 74 किलो से अधिक भार वर्ग में सोनू को हरा यह खिताब जीता।

विज्ञापन


जिला रेसलिंग कोच विचित्र दहिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक रेसलर ने भाग लिया। मुख्य मुकाबले में युवा फरीदाबाद केसरी रोहित बने। इसके अलावा युवा फरीदाबाद गौरव सेक्टर-12 कोचिंग सेंटर के पवन बने। अभिमन्यु का खिताब कोचिंग सेंटर के प्रताप ने जीता। जबकि कुमार का खिताब नवीन ने हासिल किया। सभी को सेक्टर-12 मं शुक्रवार को सम्मानित किया है।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में आम आदमी पार्टो के हरियाणा प्रदेश प्रभारी नवीन जयहिंद एवं पूर्व आईपीएस व अर्जुन अवार्डी जगरुप राठी थे। इस अवसर पर नवीन जयहिंद ने कहा कि कुश्ती खेल हमारी संस्कृति की धरोहर है। इसलिए इस धरोहर को हमें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हमारे आने वाली पीड़ी इस खेल की तरफ आकर्षित हो सके। प्रतियोगिता के आयोजक रविन्द्र दलाल, सोनू पहलवान एवं बबलेश पहलवान, रणधीर पहलवान, टीकाराम, कुलदीप कौशिक, रणदीप चौहान, सुनील ग्रोवर, अशोक त्यागी, विनोद भडाना सहित अनेक लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed