फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohini court shootout delhi bar council chairman rakesh sherawat meets delhi police commissioner asthana regarding security of courts

रोहिणी कोर्ट में शूटआउट: पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष, रखीं ये चिंताएं

Sat, 25 Sep 2021 12:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Sep 2021 12:06 PM IST
सार

शनिवार को दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश शेरावत अन्य अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले। यहां इन लोगों ने अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की और मांग की है कि ऐसी घटना किसी भी कोर्ट परिसर में दोबारा न हो।

विज्ञापन
Rohini court shootout delhi bar council chairman rakesh sherawat meets delhi police commissioner asthana regarding security of courts
दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश शेरावत पुलिस कमिश्नर अस्थाना से मिलने पहुंचे - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में 24 सितंबर को भरी दोपहर में रोहिनी कोर्ट रूम के अंदर चली गोलियों और तीन मौतों के बाद वकीलों समेत अदालतों के तमाम स्टाफ चिंता में हैं। उनकी यह चिंता जिला अदालत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिसे भेदकर कई बार अपराधियों ने कोर्ट परिसर या कोर्ट रूम के अंदर वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


अपनी इसी चिंता को लेकर शनिवार को दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश शेरावत अन्य अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले। यहां इन लोगों ने अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की और मांग की है कि ऐसी घटना किसी भी कोर्ट परिसर में दोबारा न हो।
विज्ञापन


वकीलों ने गहरी नाराजगी जताई, आज सभी जिला अदालतों में एक दिन की हड़ताल 
रोहिणी अदालत में हुई गैंगवार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर वकीलों ने गहरी नाराजगी जताते हुए शनिवार को सभी जिला अदालतों में एक दिन की हड़ताल कर दी। वकीलों ने कहा कि बार-बार कोर्ट परिसर में सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने के बावजूद इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी कोर्ट रूम में हुई गोलीबारी पर नाराजगी जताते हुए ऑल बार एसोसिएशन समन्वय समिति के प्रवक्ता एवं दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नसियार ने कहा कि हमने जिला अदालतों के विकेंद्रीकरण के समय भी सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था और हाईकोर्ट ने आश्वासन दिया था कि सभी अदालतों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।


उन्होंने कहा यह हैरानी की बात है कि कोर्ट के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी जांच करते हैं, इसके बावजूद आरोपी कैसे हथियार लेकर कोर्ट रूम में पहुंच गए। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का मामला लगता है और तुंरत पुलिसकर्मियों ने कैसे आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। कहीं न कहीं इसमें मिलीभगत नजर आ रही है और हम इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करेंगे। यह अदालत परिसर में वकीलों व जजों की सुरक्षा का अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा वकीलों ने रोष व्यक्त करने के लिए शनिवार को हड़ताल रखने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed