फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rob women by making friendship with them through dating app and holding them hostage two arrested

केवल तीन चीज लूटते थे: दिल्ली में लूट की नई तकनीकी आई सामने, इस एप के सहारे बना रहे खासतौर पर महिलाओं को शिकार

Fri, 21 Jun 2024 06:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jun 2024 06:51 PM IST
सार

छानबीन में पुलिस ने पाया कि रोहिणी की युवती के साथ संपर्क करने के लिए बदमाश ने जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया था, वह सागरपुर इलाके में लूटा गया था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि रोहिणी के एक ज्वेलरी की दुकान में हुई लूटपाट में इसी क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
rob women by making friendship with them through dating app and holding them hostage two arrested
दिल्ली में लूट की नई तकनीकी आई सामने - फोटो : iStock

विस्तार

द्वारका जिला पुलिस ने बदमाशों के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो पहले डेटिंग एप से महिलाओं से दोस्ती करता था, फिर घर में अकेले मिलने का बहाना कर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करता था। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सरगना अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहन गार्डन निवासी विजय कमल कुमार व राहुल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 मई को डाबड़ी इलाके में एक महिला ने लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि एक डेटिंग एप के जरिए वह जतिन नाम के युवक से बातचीत करती थी। बातचीत के दौरान वह कई बार उससे घर पर अकेले मिलने की बात करता था। युवक के कई बार कहने पर 30 मई को पीड़िता ने उसे अपने घर बुला लिया। युवक अपने दोस्त के साथ महिला के घर आया। कुछ देर बात करने के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर टेप से महिला का हाथ पैर बांध दिया। उसके बाद घर में रखी नकदी, सोने के गहने और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते को जांच की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जांच में पता चला कि बदमाश एक क्रेटा कार से आए थे। लेकिन उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता और आरोपी जिस नंबर से महिला से बातचीत करता था, उसकी तकनीकी छानबीन की। जिसमें पता चला कि आरोपी का नंबर रोहिणी में रहने वाली एक महिला के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस ने महिला से संपर्क किया। महिला ने बताया कि वह भी डेटिंग एप से युवक से बात करती थी। युवक उससे मिलने के बहाने घर आया और लूटपाट को अंजाम दिया। 

छानबीन में पुलिस ने पाया कि रोहिणी की युवती के साथ संपर्क करने के लिए बदमाश ने जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया था, वह सागरपुर इलाके में लूटा गया था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि रोहिणी के एक ज्वेलरी की दुकान में हुई लूटपाट में इसी क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया है। वहां भी फर्जी नंबर प्लेट लगा था। तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने विजय कमल और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने क्रेटा कार भी बरामद कर ली। 

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि आसानी से पैसे कमाने के लिए डेटिंग एप पर पहले महिलाओं से दोस्ती की और उनके अकेले घर में होने पर लूटपाट को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय पर पहले से लूटपाट के तीन और चोरी का एक मामला दर्ज है। वहीं राहुल विपिन गार्डन में जिम चलाता है और उसके खिलाफ लूटपाट के एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed