शपथ ग्रहण के लिए रोडवेज की बसों से जाएंगे पंच-सरपंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों को रोहतक और गुड़गांव शपथ लेने हरियाणा रोडवेज की बसों से जाना होगा। पंचायत विभाग की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है।
विभाग ने सभी निर्वाचित सदस्यों की सूची सरकार को भेज दी है। खास बात यह है कि निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को अकेले रोडवेज की बसों से ही जाना होगा।
हर बस में प्रशासन की ओर से एक जेई, ग्राम सचिव और जिला पंचायत अधिकारी समेत दोनों ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी भी जाएंगे।
ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में दस जिला परिषद, 60 ब्लॉक समिति मेंबर, 116 सरपंच और 1286 पंच प्रतिनिधि चुने गए हैं। राज्य सरकार ने उनकी हौसलाअफजाई के लिए शपथ ग्रहण समारोह करने का निर्णय लिया है।
इसके तहत 12 फरवरी को जिला पार्षदों और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए करनाल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11 बजे आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल उन्हें शपथ दिलाएंगे, जबकि 15 फरवरी को रोहतक में 11 बजे राज्य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनकड़ 116 सरपंचों को शपथ दिलाएंगे।
16 फरवरी को गुड़गांव में सभी 1286 पंचों के शपथ ग्रहण समारोह में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनकड़ शामिल होंगे। फरीदाबाद ब्लॉक के बीडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण में ले जाने की व्यवस्था की गई है।
सभी हरियाणा रोडवेज की बसों से जाएंगे। इसका खर्च विभाग वहन करेगा। महिला प्रतिनिधि भी बस से सफर करेंगी। निजी वाहनों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की मनाही है।