फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways bus driver-conductors holi leave cancel

ये नहीं मना पाएंगे परिवार संग होली

Fri, 14 Mar 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Mar 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver-conductors holi leave cancel

ग्रेटर नोएडा में होली को देखते हुए यूपी रोडवेज ने ग्रेटर नोएडा डिपो के चालक व परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन


भीड़ व सुरक्षा के मद्देनजर 14 से 21 मार्च तक रात 10 बजे तक बसें चलेंगी। आगरा, बुलंदशहर के अतिरिक्त ट्रिप के अलावा पहली बार होली में एटा के लिए सीधी बस सेवा चलेगी।

इस दौरान ग्रेटर नोएडा डिपो ने एक बस पर दो चालक व दो परिचालकों की ड्यूटी लगाई है। इन आठ दिनों के दौरान प्रतिदिन की उपस्थिति और 2400 से अधिक किलोमीटर पूरा करने वाले चालक व परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त के अलावा एक मुश्त 1600 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बसों की छोटी-बड़ी सभी दिक्कतों को भी दूर कर लिया गया है। स्टेशन इंचार्ज निरंजन ने बताया कि इन आठ दिनों में ड्यूटी पर 132 परिचालक व 127 चालक रहेंगे और डिपो की सभी 78 बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के सही संचालन व उसकी निगरानी के लिए सभी प्रमुख प्वाइंट पर दो-दो निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हाेंने बताया कि नोएडा डिपो से 14 नए परिचालक जल्द मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed