{"_id":"5890a8444f1c1b0b13e80f81","slug":"roadways-bus-crushed-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने महिला को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने महिला को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कासना रोड पर पतलाखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह सड़क पार कर रही महिला को अलीगढ़ से नोएडा आ रही रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सिकंदराबाद नोएडा मार्ग एक घंटे के लिए जाम रखा। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि बदायूं जिले के हुमायूंपुर के रहने वाले वीरेंद्र की पत्नी मुन्नी का परिवार काफी समय से पतलाखेड़ा गांव में किराये पर रह रहा था। मुन्नी गांव में ही शारदा स्कूल में कार्यरत थी। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन