{"_id":"6872658ef17fdf6f6807dd36","slug":"roads-will-be-improved-in-gaffar-manzil-and-saidulajab-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-97244-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गफ्फार मंजिल और सैदुलाजाब में सड़कें और गलियां होंगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गफ्फार मंजिल और सैदुलाजाब में सड़कें और गलियां होंगी बेहतर
विज्ञापन
- गफ्फार मंजिल में 90 दिन, सैदुलाजाब में 180 दिन में पूरा होगा सड़क निर्माण, करीब 2.5 करोड़ आएगी लागत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने गफ्फार मंजिल और सैदुलाजाब गांव में सड़कों और आसपास की गलियों को बेहतर बनाने के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। गफ्फार मंजिल में 66.08 लाख रुपये और सैदुलाजाब में 1.85 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य सड़कें और गलियां बेहतर बर्ना जाएंगी। दोनों परियोजनाओं के लिए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने ई-निविदा जारी की है। गफ्फार मंजिल में बीएसईएस ट्रांसफॉर्मर से बस स्टैंड तक मुख्य सड़क को 90 दिनों में बनाने की तैयारी है। वहीं, छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के सैदुलाजाब गांव में मुख्य सड़क और गलियों को 180 दिनों के भीतर बनाया जाएगा।
यातायात होगा सुगम, कनेक्टिविटी, सुंदरता बढ़ेगी
सैदुलाजाब में सड़क के पुराने ढांचे को तोड़कर रेडीमेड कंक्रीट परत बिछाई जाएगी। निर्माण कचरे को जहांगीरपुर सीएंडडी वेस्ट प्लांट में भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाओं में गुणवत्ता लिए थर्ड पार्टी जांच और साइट पर टेस्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। काम पूरा होने के बाद 5 साल तक मुफ्त रखरखाव भी ठेकेदार के जरिये ही होगी। दोनों परियोजनाएं स्थानीय लोगों के लिए यातायात को सुगम बनाएंगी और इलाकों की कनेक्टिविटी व सुंदरता को बढ़ाएंगी।