फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road Rage case Minor and parents beaten by many young man in greater noida

ग्रेटर नोएडा में रोडरेज, किशोरी और माता-पिता को पीटा, चाचा की आंख फोड़ी

Mon, 12 Nov 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 12 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Road Rage case Minor and parents beaten by many young man in greater noida
पिटाई में घायल चाचा - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई वन में रविवार शाम रोडरेज में बाइक व कार सवार युवकों ने किशोरी व उसकी मां से मारपीट की और पिस्टल की बट से चाचा की आंख फोड़ दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने पहले किशोरी की स्कूटी में टक्कर मार दी, फिर फोन करके दोस्तों को बुला लिया। किशोरी की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घोड़ी बछेड़ा निवासी बृजेश रावल की भतीजी रविवार की शाम स्कूटी पर मां को लेकर डॉक्टर के पास गई थी। आरोप है कि वहां से वापस लौटते समय सेक्टर पाई-वन स्थित खुशबू अपॉर्टमेंट के पास सामने से आ रही अपाचे बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किशोरी और मां जमीन पर गिर गए। बाइक सवार तीनों युवकों ने दोनों की मदद करने की जगह गाली देनी शुरू कर दी। किशोरी ने फोन कर पिता व चाचा को बुला लिया। इस पर युवकों ने भी फोन कर दोस्तों को बुला लिया। 

ऑल्टो कार व बाइक पर सवार होकर करीब दस युवक मौके पर पहुंचे गए। सभी के हाथों में हथियार थे। इसी बीच किशोरी के चाचा बृजेश भाई के साथ पहुंच गए। एक युवक ने गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। 

उसने पिस्टल की बट से हमला कर बृजेश की आंख फोड़ दी। इसके बाद युवकों ने फिर किशोरी, मां और पिता से मारपीट की। सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

रोडरेज का मामला है। किशोरी की शिकायत पर बाइक व गाड़ियों के नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक ऑल्टो कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक मोहित को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।
- रामफल सिंह, प्रभारी कासना कोतवाली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed