{"_id":"5be8c058bdec2269724a846b","slug":"road-rage-case-minor-and-parents-beaten-by-many-young-man-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में रोडरेज, किशोरी और माता-पिता को पीटा, चाचा की आंख फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में रोडरेज, किशोरी और माता-पिता को पीटा, चाचा की आंख फोड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
पिटाई में घायल चाचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई वन में रविवार शाम रोडरेज में बाइक व कार सवार युवकों ने किशोरी व उसकी मां से मारपीट की और पिस्टल की बट से चाचा की आंख फोड़ दी।
आरोप है कि अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने पहले किशोरी की स्कूटी में टक्कर मार दी, फिर फोन करके दोस्तों को बुला लिया। किशोरी की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घोड़ी बछेड़ा निवासी बृजेश रावल की भतीजी रविवार की शाम स्कूटी पर मां को लेकर डॉक्टर के पास गई थी। आरोप है कि वहां से वापस लौटते समय सेक्टर पाई-वन स्थित खुशबू अपॉर्टमेंट के पास सामने से आ रही अपाचे बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे किशोरी और मां जमीन पर गिर गए। बाइक सवार तीनों युवकों ने दोनों की मदद करने की जगह गाली देनी शुरू कर दी। किशोरी ने फोन कर पिता व चाचा को बुला लिया। इस पर युवकों ने भी फोन कर दोस्तों को बुला लिया।

ऑल्टो कार व बाइक पर सवार होकर करीब दस युवक मौके पर पहुंचे गए। सभी के हाथों में हथियार थे। इसी बीच किशोरी के चाचा बृजेश भाई के साथ पहुंच गए। एक युवक ने गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली।
उसने पिस्टल की बट से हमला कर बृजेश की आंख फोड़ दी। इसके बाद युवकों ने फिर किशोरी, मां और पिता से मारपीट की। सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

रोडरेज का मामला है। किशोरी की शिकायत पर बाइक व गाड़ियों के नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक ऑल्टो कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक मोहित को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी गिरफ्त में होंगे।
- रामफल सिंह, प्रभारी कासना कोतवाली
- रामफल सिंह, प्रभारी कासना कोतवाली