{"_id":"a20759bfdb46d9a403bb9610370e7d0e","slug":"road-rage-a-driver-beaten-by-hockey-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी से छू गई बस तो कर दी ड्राइवर की पीटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होंडा सिटी से छू गई बस तो कर दी ड्राइवर की पीटाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर में रविवार दोपहर कलस्टर बस से होंडा सिटी कार छू गई। इसको लेकर कार सवार आधा दर्जन युवकों ने हॉकी-डंडों से पीट-पीटकर बस चालक को अधमरा कर दिया। वह लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। हाथों और पैरों में फ्रैक्चर हो जाने के बाद पीड़ित धीरेंद्र (36) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है, बाकी युवक भागने में कामयाब हो गए। वारदात जैतपुर मोड़ के पास करीब 3.30 बजे हुई। धीरेंद्र कलस्टर बस लेकर जा रहा था। इसी बीच उसकी बस से होंडा सिटी कार हल्की छू गई। कार सवार आधा दर्जन युवकों ने कार रोकर बस चालक को उतार लिया।
विज्ञापन
चालक कार सवारों से कार ठीक कराने की बात कर माफी भी मांगता रहा। लेकिन, आरोपियों ने धीरेंद्र की एक नहीं सुनी और उस पर डंडों और हॉकी से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीट-पीटकर धीरेंद्र के हाथ-पांव तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया, बाकी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन