फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road dust turns into a menace; Manesar's air turns toxic again

Delhi NCR News: सड़कों की मिट्टी बनी मुसीबत, मानेसर की हवा फिर जहरीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मानेसर में सड़कों के किनारे जमा मिट्टी और उड़ती धूल एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद कुछ दिनों तक वायु प्रदूषण में कमी देखने को मिली थी, लेकिन अब धूल के कारण हवा की गुणवत्ता दोबारा खराब होने लगी है। सोमवार को मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर और औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कों के किनारे बड़ी मात्रा में मिट्टी जमा है। वाहनों की आवाजाही के दौरान यह मिट्टी धूल बनकर हवा में फैल रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से इलाकों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रामपुरा चौक, नौरंगपुर, मानेसर में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण के दौरान धूल उड़ रही है। वहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास रोड के किनारे भारी मिट्टी जमा है।
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क किनारे नियमित सफाई और मिट्टी हटाने का काम नहीं होने से धूल का स्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed