फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road construction from plastic waste module starts in Noida for the first time

नोएडा में पहली बार प्लास्टिक के कचरे से सड़क निर्माण शुरू, भारत पेट्रोलियम का दावा- प्रदूषण में आएगी कमी

Fri, 27 Nov 2020 01:12 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Nov 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
road construction from plastic waste module starts in Noida for the first time
सड़क निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला

नोएडा प्राधिकरण के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गुरुवार को सेक्टर-129 के सामने एक्सप्रेसवे के बगल में प्लास्टिक वेस्ट मॉड्यूल से सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया। सीईओ रितु माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इसके लिए प्राधिकरण ने भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के साथ करार किया है। वहीं, भारत पेट्रोलियम का दावा है कि पूरे भारत में प्लास्टिक वेस्ट मॉड्यूल का प्रयोग कर सड़क बनाने का कार्य पहली बार नोएडा में किया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण में कमी का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि यह सड़क 45 मीटर चौड़ी है। 500 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण कराया गया है। भारत पेट्रोलियम की ओर से उपलब्ध 450 गुना 450 एमएम साइज के प्लास्टिक कचरे के मॉड्यूल शीट को सड़क की सतह पर बिछाकर इसके ऊपर 40 व 50 एमएम साइज की दो लेयर बिटुमिन कंक्रीट की बिछाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


500 मीटर लंबाई की सड़क पर करीब 35 मिट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का उपयोग होगा। हालांकि, प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण कई जगहों पर हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह मॉड्यूल सफल होता है तो इसे अन्य सड़कों के निर्माण में उपयोग किया जाएगा। इसकी बराबर निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed