फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road accident in Delhi NCR

दिल्ली NCR: सड़क हादसों में पांच की मौत

Tue, 01 Jul 2014 07:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर Updated Tue, 01 Jul 2014 07:25 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Delhi NCR

गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन

गुड़गांव-फरीदाबाद मार्ग पर रविवार की शाम ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लक्ष्मी गार्डन में रहने वाले शिक्षक नरेश कुमार और उनकी पत्नी नमिता (40) स्कूटी से फरीदाबाद जा रहे थे। गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर ग्रीन व्यू इस्टेट के सामने एक ट्राले ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्राला चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हाथरस (यूपी) निवासी बल्लु यादव के रूप में हुई है। लोगों ने घायल शिक्षक को सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार ने ली छात्र की जान
नोएडा के सड़क पर खड़े अज्ञात वाहन से बाइक टकरा जाने से एक बीटेक छात्र की मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर रात सेक्टर-52 के पास हुआ। छात्र बाइक द्वारा दिल्ली से नोएडा वापस लौट रहा था। थाना सेक्टर-24 ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के वक्त छात्र हेलमेट पहने था लेकिन तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी जोरदार लगी थी कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से शास्त्रीनगर, मकान नंबर 99/11, मेरठ निवासी गौरव तिवारी (25) सेक्टर-71 के जनता फ्लैट में रहता था। वह ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। वह दिल्ली में एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब भी करता था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे बाइक से वह दिल्ली से नोएडा स्थित अपने कमरे पर आ रहा था।

9सेक्टर-52 के पास रास्ते में एक वाहन खड़ा था जिससे उसके बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के वक्त हल्की हल्की बारिश हो रही थी। जैसे ही हादसा हुआ तो वाहन में मौजूद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सीओ -2 विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर छात्र को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

खड़े ट्राला से टकराया डंपर, हेल्पर की मौत
दिल्ली के गाजीपुर में नेशनल हाइवे-24 पर रविवार देर रात एक डंपर ने खड़े हुए ट्राला में टक्कर मार दी। हादसे में डंपर सवार हेल्पर मोहम्मद आबिद (19) की मौत हो गई, जबकि आरिफ (20) घायल हो गया। आबिद गांव-पहाड़पुर, पलवल (हरियाणा) का रहने वाला था। आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दुर्घटना के बाद आरोपी डंपर चालक भाग गया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार देर रात करीब 1:20 बजे गाजीपुर फ्लाईओवर पर हुआ। अक्षरधाम मंदिर की ओर से खाली डंपर गाजियाबाद जा रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर पर डंपर ने खड़े ट्राला में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में आबिद की मौत हो गई।

जेसीबी ने बाइक को मारी टक्कर, मैनेजर की मौत
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क पर सोमवार सुबह एक जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली के मीतनगर निवासी मनोज शर्मा (28) ग्रेटर नोएडा की रोहन मोटर्स में बतौर एक्ससेसरीज मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह घर से ऑफिस के लिए निकले थे।

कच्ची सड़क  के पास जब वह पहुंचे, तो पीछे से आई एक जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक जेसीबी मशीन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

हादसे में युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा के सोमवार देर रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन पर एक डंपर ने युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदौली गांव निवासी संदीप पुत्र प्रकाश की गांव में ही पर्चून की दुकान है। रात को वह कोंडली गांव के पास पैदल जा रहा था कि तभी एक डंपर ने उसको टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंच गए और करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कासना कोतवाली का भी घेराव किया पुलिस के समझाने पर वे शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed