फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road accident

सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत

Mon, 30 Jun 2014 06:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 30 Jun 2014 06:34 AM IST
विज्ञापन
road accident

गुड़गांव के सदर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले 200 फुटा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लेबर ठेकेदार की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने उसके साथी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

लेबर ठेकेदार का काम करने वाले यूपी के बस्ती निवासी श्याम सुंदर (22) 27 जून की देर रात अपने श्रमिक को साउथ सिटी में चल रही साइट पर छोड़ने जा रहा था। 200 फुटा पर रोड पर बाइक चला रहे ठेकेदार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की मदद से घायल  को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर उपचार के दौरान दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान बाइक पर पीछे बैठे उसके श्रमिक शाकिर हुसैन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed