{"_id":"330f651bbb980624f932adfc07db910e","slug":"road-accident-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में ठेकेदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 30 Jun 2014 06:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सदर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले 200 फुटा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लेबर ठेकेदार की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने उसके साथी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
लेबर ठेकेदार का काम करने वाले यूपी के बस्ती निवासी श्याम सुंदर (22) 27 जून की देर रात अपने श्रमिक को साउथ सिटी में चल रही साइट पर छोड़ने जा रहा था। 200 फुटा पर रोड पर बाइक चला रहे ठेकेदार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां पर उपचार के दौरान दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान बाइक पर पीछे बैठे उसके श्रमिक शाकिर हुसैन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।