फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RO water at the Feroze Shah Kotla ground spraying of the NGT notice

डीडीसीए पर सख्त एनजीटी, फिरोजशाह कोटला पर किया था आरओ वाटर का छिड़काव

Thu, 19 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
RO water at the Feroze Shah Kotla ground spraying of the NGT notice
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम

हाल ही में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान को बेहतर बनाने के लिए रिवर्स ओसमोसिस ट्रीटेड (आरओ) के पानी (शोधित पेय जल) से छिड़काव किया गया वहीं दूसरी तरफ बिजली कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (टीपीडीडीएल) ने 31 शैक्षणिक संस्थाओं में आरओ सिस्टम लगाकर भू-जल को बर्बाद किया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह आरोप नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में दाखिल एक याचिका में लगाया गया है। याची का आरोप है कि दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इस काम को अंजाम दिया है। वहीं बेंच ने याचिका पर विचार के बाद प्राधिकरणों से जवाब मांगा है। जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने बुधवार को गैर सरकारी संस्थान फ्रेंड्स की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई की। 
विज्ञापन


बेंच ने मामले में दिल्ली जल बोर्ड, डीडीसीए और टीपीडीडीएल से जवाब मांगा है। याची का आरोप है कि 31 शैक्षणिक संस्थाओं में लगाए गए आरओ सिस्टम के जरिये प्रति घंटे 750 लीटर पानी निकलता है। सभी सिस्टम भू-जल का दोहन करते हैं।  इससे बड़े पैमाने पर भू-जल की बर्बादी हो रही है। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। फ्रेंड्स की ओर से दाखिल याचिका में आरोपों का आधार मीडिया रिपोर्ट्स को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed