फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RML will become Delhi second largest hospital master plan prepared for expansion

दोगुने हो जाएंगे बेड: दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा RML, विस्तार के लिए तैयार किया गया मास्टर प्लान

Sat, 07 Oct 2023 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Oct 2023 10:00 PM IST
सार

अस्पताल में अभी 1530 बेड हैं। इसके अलावा 550 बेड का सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है जो अप्रैल तक शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
RML will become Delhi second largest hospital master plan prepared for expansion
RML Hospital - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल आने वाले दिनों में दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा। अस्पताल के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यह लागू होने के बाद अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़कर दोगनी हो जाएगी। साथ ही कई नए विभाग शुरू होंगे जबकि कई विभागों का विस्तार होगा। इस परियोजना से जुड़ी फाइल स्वास्थ्य मंत्रालय में भेजी गई है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय इस प्रोजेक्ट के पक्ष में है और जल्द ही इसे स्वीकृत कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल का भवन काफी पुराना हो गया है। साथ ही यहां आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हजार तक पहुंच गई है। ऐसे में मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए अस्पताल के पुनर्निर्माण की जरूरत पड़ी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की सहमति से एक परियोजना तैयार हुई है। इससे जुड़ा प्रारूप मंत्रालय के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में अभी 1530 बेड हैं। इसके अलावा 550 बेड का सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है जो अप्रैल तक शुरू हो जाएगा। आरएमएल दिल्ली में एम्स और सफदरजंग के बाद तीसरा सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां कैंसर की रेडियोथेरेपी को छोड़कर अन्य बीमारियों के इलाज की सुविधा है। ऐसे में दूसरे चरण के विस्तार परियोजना के तहत करीब एक हजार और बेड को जोड़े जाने की योजना है।

विज्ञापन

अलग ब्लॉक बनेगा
एम्स, सफदरजंग के बाद आरएमएल में भी स्त्री रोग और बच्चों के इलाज के लिए अलग मातृ एवं शिशु ब्लाक बनाने की योजना है। साथ ही पुराने ब्लाॅक को तोड़कर चरणबद्ध तरीके से बहुमंजिला ब्लॉक का प्रस्ताव बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली में सबसे पास होने के कारण यहां बड़ी संख्या में महिलाएं उपचार करवाने आती हैं। अभी ओपीडी ब्लॉक में ही महिलाओं का उपचार किया जाता है। काफी संख्या में मरीज आने के कारण लोगों को परेशानी होनी है। नया ब्लॉक आने के बाद सुविधाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed