कार में मिली तीन बिजनेसमैनों की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर चार में सोमवार रात तीन युवा बिजनेसमैनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की कई एंगल जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने सड़क किनारे खड़ी एक होंडा सिटी कार में तीन लड़कों को संदिग्ध हालत में देखा। इस पर उसने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन की इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होंडा सिटी कार को अपने कब्जे में लिया और उसमें बेहोश पड़े तीनों युवकों को इलाज के लिए एम्स भेज दिया। लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिजनेस पार्टनर हैं तीनों दोस्त
पुलिस ने शुरुआती जांच में यह बताया है कि तीनों लड़कों का नाम लक्ष्मण, बलविंदर और निशांत है। ये तीनों दोस्त होने के साथ-साथ बिजनेस पार्टनर है। सोमवार रात इन्हें सड़क पर खड़ी कार में मृत पाया गया। तब इनके कार की एसी चल रही थी और आस-पास उल्टियों के निशान थे।
पुलिस मामले की ड्रग्स ओवरडोज, हत्या व कई अन्य दृष्टिकोणों से जांच रही है। हालांकि तीनों युवकों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गीई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पायेगा।
वहीं लड़कों के परिजनों ने युवकों की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक तीनों युवक शराब तक नहीं पीते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ खिलाकर मारा गया है।