{"_id":"685c5ca7d687a8261a060576","slug":"rithala-fire-incident-firefighters-were-shocked-to-see-the-dead-body-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rithala Fire Incident : शव देखकर कांप उठे दमकलकर्मी, हड्डियां और कुछ टुकड़े ही मिले, अब DNA से होगी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rithala Fire Incident : शव देखकर कांप उठे दमकलकर्मी, हड्डियां और कुछ टुकड़े ही मिले, अब DNA से होगी शिनाख्त
Thu, 26 Jun 2025 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:25 AM IST
सार
शव के नाम पर बस कुछ हड्डियां और टुकड़े ही बचे थे। दूसरी मंजिल पर पहुंचकर ऐसे ही दो शव और मिले।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिठाला गांव में आग पर काबू पाने के दौरान दमकलकर्मी जैसे ही पहली मंजिल पर पहुंचे तो एक शव के अवशेष देखकर कांप उठे। शव के नाम पर बस कुछ हड्डियां और टुकड़े ही बचे थे। दूसरी मंजिल पर पहुंचकर ऐसे ही दो शव और मिले। दमकल कर्मियों ने अवशेषों को इकट्ठा किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवा दिया। शवों की हालत ऐसी हो चुकी थी कि महिला-पुरुष का अंतर भी समझ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
अब परिजनों का पता लगाकर डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल लिए जाएंगे। दो से तीन दिनों की प्रक्रिया के बाद ही शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। दमकल विभाग के डिविजनल ऑफिसर एके जायसवाल ने बताया कि जीवन में कभी ऐसे शव नहीं देखे। इधर, मौके पर खड़े कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके परिजन रात से गायब है, वे यहीं पर काम करते थे।
विज्ञापन
दो लोगों ने पड़ोस की बिल्डिंग पर कूदकर बचाई जान
बैग बनाने की फैक्टरी में काम करने वाली रिठाला निवासी संजू और बुध विहार निवासी विशाल ने बताया कि जब आग लगी तो दोनों सीढि़यों के रास्ते ऊपर भागे। फैक्टरी में उस समय ललिता और नीलम थीं जो ऊपर नहीं भाग पाईं। संजू व विशाल छत पर पहुंचे तो टिन शेड लगा था। एक ओर पानी की टंकी से दूसरी छत पर कूदने की जगह थी।
विज्ञापन
विशाल ने किसी तरह पहले संजू को ऊपर चढ़ाया। फिर खुद भी चढ़ गया। बाद में दोनों ने पड़ोस वाली इमातर की छत पर कूदकर जान बचाई। कूदने की वजह से संजू को चोट लग गई। इस बीच आग पूरी तरह फैल चुकी थी। किसी तरह नीचे उतरने के बाद संजू को पति अखिलेश ले गया। सुबह संजू को पता चला कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। संजू ने दावा किया है कि नीलम और ललिता गायब हैं। बरामद शव उनके हो सकते हैं।
कब क्या हुआ
- शाम 7.25 बजे: दमकल विभाग को आग की खबर मिली। नजदीकी केंद्र से पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं
- शाम 7.29 बजे: सूचना मिलते ही पीसीआर, स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई
- शाम 7.40 बजे: दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कर दिया
- रात 8.00 बजे: जेसीबी की मदद से इमारत की ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल की दीवारें तोड़ीं गईं
- रात 9.00 बजे: दमकल की 16 गाड़ियां और बुलाईं गईं
- रात 1.00 बजे: इमारत की पहली और दूसरी मंजिल से तीन शवों के अवशेष मिले
- सुबह 5.00 बजे: दमकल की आठ गाड़ियों को और बुलाया गया
- सुबह 8.40 बजे: चौथी मंजिल से एक और कर्मचारी का शव मिला
- सुबह 9.00 बजे: दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझा लिया