फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Risk of flu spreading after floods in Noida patients increased in hospitals

बाढ़ के बाद बीमारियों की मार: आई फ्लू फैलने का खतरा, अस्पतालों में बढ़े मरीज, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Thu, 20 Jul 2023 09:24 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jul 2023 09:24 PM IST
सार

स्कूलों ने एडवायजरी जारी करते हुए अभिभावकों को हिदायत दी है कि अगर बच्चे में आई फ्लू के लक्षण हैं तो उसे स्कूल न भेजें। डॉक्टरों का कहना है कि पहले आई फ्लू के मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो जाते थे, लेकिन अब आठ से दस दिन लग रहे हैं।

विज्ञापन
Risk of flu spreading after floods in Noida patients increased in hospitals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नोएडा में बाढ़ के बाद शहर के लोगों में आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। खासतौर पर बच्चों में ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में स्कूलों ने एडवायजरी जारी करते हुए अभिभावकों को हिदायत दी है कि अगर बच्चे में आई फ्लू के लक्षण हैं तो उसे स्कूल न भेजें। डॉक्टरों का कहना है कि पहले आई फ्लू के मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो जाते थे, लेकिन अब आठ से दस दिन लग रहे हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ऑप्थेल्मोलॉजी सोसाइटी की महासचिव नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोहिता शर्मा ने बताया कि मानसून में वायरस आसानी से पनपते हैं। इस वजह से बीमारियां बढ़ जाती हैं। कंजक्टिवाइटिस के मामले पूरे प्रदेश से सामने आ रहे हैं। आंखों का लाल होना, सफेद या पीला कीचड़ आना, पानी आना, सूजन, खुजली और दर्द होना आई फ्लू के लक्षण हैं। तैराकी करने वालों में आई फ्लू का ज्यादा खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो अस्पताल के नेत्र विभाग के अध्यक्ष व वरिष्ठ सलाहकार डॉ. रजत आनंद ने बताया कि इस समय ओपीडी में 10 से 15 केस आ रहे हैं, जबकि पिछले महीने तक मुश्किल से एक से दो केस आ रहे थे। आई फ्लू के बचने के लिए हाथों की साफ-सफाई रखना सबसे जरूरी है। बच्चे हाथों की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, इस वजह से संक्रमण जल्दी हो जाता है।

विज्ञापन

आई फ्लू होने पर रखें ध्यान
- आंखों को बार-बार छूने से बचें।
- आंखों को साफ करने के लिए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
- एक बाद इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को कचरेदान में फेंक दे।
- किसी से भी आई टू आई कांटेक्ट न बनाएं।
- टीवी या मोबाइल से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed