{"_id":"577bceb94f1c1b6c697fb2b1","slug":"rio-ready-for-the-olympics-athlete-the-best-wishes-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक के लिए तैयार खिलाड़ी, पीएम ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियो ओलंपिक के लिए तैयार खिलाड़ी, पीएम ने दी शुभकामनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
गगन नारंग और सौम्यजीत
देश के लिए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए रियो समर ओलंपिक्स 2016 में जाने वाले खिलाड़ियों पर पूरे देश की नजर है। इसमें मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के विद्यार्थी रह चुके गगन नारंग (प्रतिभाशाली शूटर) व सौम्यजीत घोष (टेबस टेनिस) भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को एमआर परिवार की ओर से दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई। बता दें कि 5 से 21 तक रियो ब्राजील में आयोजित होने जा रही है। इस मौके पर एमआर के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एमआरईआई के विद्यार्थी रहे चुके प्रतिभाशाली शूटर गगन नारंग व एमआरईआई के विद्यार्थी टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ओलंपिक्स खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।
विज्ञापन
माननीय प्रधानमंत्री ने इनको बेहतर खेल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो खुद में विश्वास रखते हुए जीत की राह को चुनते हैं और यह दोनों खिलाड़ी इसी जज्बे के साथ खेलते हैं।
विज्ञापन
वहीं मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अमित भल्ला ने कहा कि गगन नारंग व सौम्यजीत दोनों ही एक लक्ष्य को लेकर चलते हुए पूरी मेहनत के साथ खेलते हैं। उनके खेल का जज्बा और मेहनत ही है, जिसने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।