फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revelation in Swiss woman murder case in delhi

स्विस महिला हत्याकांड में खुलासा: कभी चुन्नी तो कभी तार से घोंटा गला, तड़पा-तड़पाकर ली जान; जानें हत्या की वजह

Sat, 21 Oct 2023 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Oct 2023 07:45 PM IST
सार

महिला स्विटजरलैंड से दिल्ली आई। वह पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में रूकी। 16 अक्तूबर को घरवालों से मिलवाने के बहाने अपने घर बुलाया। रात में अकेले होने पर अपने कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Revelation in Swiss woman murder case in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला स्विटजरलैंड की रहने वाली लीना बर्गर (29) थी। एकतरफा प्यार में उसके भारतीय दोस्त ने स्विटजरलैंड से दिल्ली बुलाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को अपने महिला दोस्त के नाम से खरीदी गई कार की मदद से ठिकाने लगा दिया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठाकर महिला के दोस्त को जनकपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार के अलावा 2.10 करोड़ की रकम बरामद की है। आरोपी से पूछताछ जारी है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में इसके साथ कोई और तो शामिल नहीं था।

विज्ञापन


पुलिस ने स्विटजरलैंड दूतावास को महिला के बारे में जानकारी देकर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। वहीं, आरोपी के घर से बरामद पौने दो करोड़ के बाबत दिल्ली पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है। जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी के खुलासे की पड़ताल की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार सुबह 8.45 बजे तिलक नगर स्थित दिल्ली नगर निगम स्कूल की दीवार के पास एक महिला की सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली थी। महिला के हाथ पैर चेन से बंधे थे और उसमें चेन में ताला लगा था। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज मिली। इसमें एक संदिग्ध सेंट्रो कार को चिन्हित किया गया। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसकी मालिक के पास पहुंची। मालिक ने बताया कि उसने कार बेच दी है। उधर, पुलिस टीम कार के जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए जनकपुरी पहुंची। जहां एक जगह पर पुलिस को कार पार्क मिली। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार गुरप्रीत इस्तेमाल करता है। पुलिस ने देर रात डेढ़ बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। साथ ही बताया कि कार भी उसने अपनी दोस्त के नाम पर खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए की थी हत्या
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी लीना बर्गर से दो साल पहले ऑनलाइन एप के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों की लगातार बातचीत होती थी। वह कई बार उससे मिलने के लिए स्विटजरलैंड भी गया था। बातचीत के दौरान महिला ने बता दिया था कि वह स्विटजरलैंड के अपने प्रेमी से शादी करने जा रही है। इससे वह आहत हो गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली। उसने लीना बर्गर को भारत घुमाने के बहाने दिल्ली बुलाया। आरोपी के मुताबिक, वह 11 अक्तूबर को स्विटजरलैंड से दिल्ली आई। वह पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में रूकी। 16 अक्तूबर को घरवालों से मिलवाने के बहाने अपने घर बुलाया। रात में अकेले होने पर अपने कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले काला जादू दिखाने के बहाने आरोपी ने महिला के हाथ पैर चेन से बांधकर लॉक कर दिए थे।


कभी चुन्नी तो कभी तार से घोंटा गला
पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी लगातार अपना बयान बदल रहा है। कभी वह हाथ, कभी चुन्नी तो कभी तार से गला घोंटने की बात कह रहा है। हत्या करने के बाद उनसे शव को एक काले रंग की पॉलीथिन में डालकर अपनी सेंट्रो कार में रख दिया। इस बीच शव ठिकाने लगाने की भी साजिश रच रहा था। समय निकलने के साथ शव के सड़ने से दुर्गंध आने लगी। 20 अक्तूबर की सुबह वह कार लेकर एमसीडी स्कूल की दीवार के पास पहुंचा और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed