फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired NTPC employee arrested in Faridabad for fraud

स्टॉक मार्केट के नाम पर ठगी: NTPC के रिटायर्ड कर्मचारी ने की 81 लाख रुपये ठगे, तीन गुना रिटर्न का दिया लालच

Sat, 12 Jul 2025 06:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

फरीदाबाद में बीटेक पास एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मचारी को स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साइबर थाना सेंट्रल ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया, जिसके खाते में 20 लाख रुपये आए थे।

विज्ञापन
Retired NTPC employee arrested in Faridabad for fraud
ठगी के मामले में NTPC का रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में एनटीपीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खाते में 20 हजार रुपये गए थे। आरोपी बीटेक पास है।

विज्ञापन


सेक्टर-19 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी। अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया, जिसने लिडिया शर्मा नाम से स्वयं का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि वह विदेशी निवेश पोर्टफोलियो से जुड़ी हुई है। इसके बाद उसे वीआईपी 64 और एलीट एक्सचेंज सेंटर नामक दो व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा। यहां स्टॉक मार्केट में निवेश पर विभिन्न पोस्ट डालती थी, फिर उसने शिकायतकर्ता को वेबसाइट पर पंजीकरण कर ट्रेडिंग के लिए कहा तथा निवेश राशि का तीन गुना रिटर्न देने का लालच दिया। इसके एवज में शिकायतकर्ता से स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 81 लाख 25 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने बिरेन्द्र सिंह (65) निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी बिरेन्द्र सिंह (65) एनटीपीसी से रिटायर्ड कर्मचारी है तथा बी टेक पास है। मामले में आरोपी खाताधारक है खाता में ठगी के कुल 20 लाख रुपये आए थे।आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed