फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired colonel in the apartment fire, burned Goods.

रिटायर्ड कर्नल के फ्लैट में आग, लाखों का सामान जला

Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Retired colonel in the apartment fire, burned Goods.
आदित्य मेगा सिटी निवासी रिटायर्ड कर्नल के 16वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोगों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। इससे सोसायटी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। आग में फ्लैट में रखा लाखों का सामान जल गया। आदित्य मेगा सिटी के एल-ब्लॉक के फ्लैट संख्या- एलपीएच-4 में रिटायर्ड कर्नल वाईएम अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


रविवार देर रात तीन बजे धुआं उठने पर उनकी नींद टूटी तो कमरे के पर्दों में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत पत्नी व बच्चों को उठाया और बाहर की ओर भागे।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि टीवी बुरी तरह जला हुआ है, ऐसे में टीवी में शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed