{"_id":"5b88b26f42c79246353bc2ef","slug":"retired-colonel-also-encroached-in-his-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीएम-रिटायर्ड कर्नल विवाद: रिटायर्ड कर्नल के घर में भी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम-रिटायर्ड कर्नल विवाद: रिटायर्ड कर्नल के घर में भी अतिक्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
रिटायर्ड कर्नल और एडीएम विवाद में नया मोड़ आ गया। एडीएम हरिश्चंद्र ने भी रिटायर्ड कर्नल के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रिटायर्ड कर्नल ने भी फ्लैट में अतिक्रमण कर रखा है।
हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के बाद एडीएम ने बृहस्पतिवार को चुप्पी तोड़ी और फोन के जरिये मीडिया के समक्ष बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके घर में हुए अतिक्रमण की शिकायत रिटायर्ड कर्नल ने की थी।
उसी तरह उन्होंने भी रिटायर्ड कर्नल के घर में भी अतिक्रमण होने की शिकायत नोएडा प्राधिकरण में की थी। प्राधिकरण अधिकारियों ने उनके अतिक्रमण को हटा दिया है, लेकिन रिटायर्ड कर्नल के अतिक्रमण की जानकारी होने के बावजूद अफसर उसे हटाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
सोसायटी के अन्य रसूखदार लोगों ने भी घरों में अतिक्रमण कर रखा है। प्राधिकरण ने एकतरफा कार्रवाई की है। रिटायर्ड कर्नल के घर का अतिक्रमण भी चिह्नित करके तोड़ा जाए। प्राधिकरण एक समान नीति और नियमों को लागू करके काम करे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मीडिया के समक्ष पेश होकर कुछ तथ्य देंगे।

Trending Videos
रिटायर्ड कर्नल के मामले में ही कुक शिकायत भी मर्ज होगी
पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड कर्नल के कुक हरीश लाल की शिकायत अलग से दर्ज नहीं होगी। पुलिस ने कानूनविदों से राय ली तो सभी ने रिटायर्ड कर्नल के मुकदमे में ही उसका मामला मर्ज करने की बात कही है।
कानूनविदों ने कहा है कि एक प्रकरण में अलग-अलग लोग रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती, बल्कि एक घटना में बयान दर्ज करके उसमें धाराएं बढ़ी दी जाएं। उस मुकदमे का भी वहीं प्रभाव हो जाएगा।
जो अलग दर्ज कराने से होगा। वहीं, एडीएम की पत्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मिलकर न्याय दिलाने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि दलित होने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है।