फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Restaurant pelted with stones over monetary dispute, 10 detained

Delhi NCR News: पैसों के विवाद में रेस्टोरेंट पर पथराव, दस हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
मोहन गार्डन की घटना, एक कर्मचारी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में रेस्टोरेंट पर पथराव का मामला सामने आया है। घटना में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग का मामला दर्ज किया है।

डीसीपी अंकित सिंह के अनुसार, सोमवार रात रणहौला इलाके के कुछ लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। बिल को लेकर कहासुनी बढ़ी और रेस्टोरेंट कर्मचारी ने एक ग्राहक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया और दोनों पक्षों में झगड़ा व पथराव हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया कि मामला भुगतान विवाद का था। फिलहाल दस लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed