{"_id":"29d695ec6a7dd1ea92227ae8072566a3","slug":"residents-of-od-fort-area-now-looking-for-good-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख लोगों को है अच्छे दिनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख लोगों को है अच्छे दिनों का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 18 May 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर आयुध डिपो में रहने वाले करीब दो लाख लोगों को अच्छे दिन आने का इंतजार है।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत के सांसद बन जाने के बाद उनको चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा होने की उम्मीद जगी है।
आयुध डिपो के दायरे में दो लाख लोग रह रहे हैं। जमीन पर मालिकाना हक होने के बाद भी वे अवैध कॉलोनी में जीने को मंजूर हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान सांसद की ओर से लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि केंद्र में सरकार बनने पर वह रक्षा मंत्रालय से मामले की हल तलाशने का पूरा प्रयास करेंगे।
केंद्र में भाजपा की सरकार बनने और सांसद की ओर से चौथी बार पहुंचने के बाद कॉलोनी में रहने वालों के भीतर एक विश्वास जागा है कि उनके भी दिन अच्छे होंगे।
राजीव नगर कॉलोनी में रहने वाले नीरज धामा कहते हैं कि सांसद की ओर से आयुध डिपो के मामले में हल तलाश जाएगा। जल्द ही कॉलोनी के लोग उनसे मिलकर किए गए वादे को पूरा कराने की याद दिलाएंगे।
विज्ञापन