{"_id":"5e8fba778ebc3e6fd92a7ae4","slug":"residents-of-hotspot-flat-had-returned-from-markaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकज से लौटे थे हॉटस्पॉट के फ्लैट में रहने वाले सभी लोग, शाहजहांनाबाद अपार्टमेंट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकज से लौटे थे हॉटस्पॉट के फ्लैट में रहने वाले सभी लोग, शाहजहांनाबाद अपार्टमेंट सील
Fri, 10 Apr 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Apr 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
शाहजहानाबाद अपार्टमेंट सील
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका के हॉटस्पॉट सेक्टर-11 स्थित शाहजहानाबाद अपार्टमेंट में छह कोरोना संक्रमित मरीज रह रहे थे। पहले दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे, लेकिन बाद में फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों की जांच की गई तो चार अन्य के कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि इस फ्लैट में रहने वाले सभी लोग मरकज से लौटे थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले सभी संक्रमित मरीज 40 दिन तक बांग्लादेश में एक जमात में शामिल होकर लौटे थे। पूरे अपार्टमेंट को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
द्वारका के सेक्टर-11 स्थित शाहजहानाबाद अपार्टमेंट में 21 मार्च को कुछ लोग बांग्लादेश से लौटने के बाद पहुंचे थे, इसके बाद तब्लीगी जमात में शामिल हुए। जैसे ही लॉकडाउन लागू हुआ, उसी रात यहां सभी लोग पहुंच गए। सभी इस अपार्टमेंट में एक ही फ्लैट में रुके। जांच में पहले एक पति-पत्नी के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बाद में शेष लोगों की जांच की गई, तो चार और कोरोना पॉजिटिव मिले। एक आला प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सभी जमात में शामिल हुए थे, लेकिन इससे पहले 40 दिन तक बांग्लादेश की एक जमात में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
दूसरे के फ्लैट में रुके थे
जिस फ्लैट में 10 लोग रह रहे थे, वह फ्लैट किसी और का है। इनमें से अधिकतर कोरोना संक्रमित मरीज जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिस रात सभी लोग इस फ्लैट में रुकने के लिए अपार्टमेंट में पहुंचे, उन्हें मना किया गया था। इस बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी, लेकिन सोसाइटी के किसी सदस्य के कहने पर उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया।