{"_id":"5c1aa9d2bdec2256c66bb617","slug":"resident-doctors-of-bhu-amu-will-also-get-benefit-of-seventh-pay-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू, एएमयू के रेजीडेंट डॉक्टरों को भी मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू, एएमयू के रेजीडेंट डॉक्टरों को भी मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ
Thu, 20 Dec 2018 01:58 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर बुधवार को दिल्ली में हुई डॉक्टरों की हड़ताल के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि सिफारिशों को लागू कराने के लिए कोई विशेष आदेश जारी नहीं हुआ है। चूंकि डॉ. राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पताल ने इसे जूनियर और सीनियर रेजीडेंट के लिए लागू किया है। इसलिए केंद्रीय विवि के मेडिकल कॉलेजों में यह नियम लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक कार्यालय से ये पत्र एचआरडी मंत्रालय की निदेशक डॉ. रेणुका मिश्रा के सवाल के जवाब में भेजा गया है। बहरहाल, फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुमेध का कहना है कि लंबे समय से रेजीडेंट डॉक्टर सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग कर रहे थे। दिल्ली में जहां बार-बार हड़ताल हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं कुछ माह पहले अलीगढ़ मुस्लिम विवि के रेजीडेंट डॉक्टरों ने भूख हड़ताल की थी। उन्होंने मंत्रालय के पत्र को लेकर कहा है कि अब बनारस हिंदू विवि, अलीगढ़ मुस्लिम विवि, जामिया हमदर्द और दिल्ली स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के रेजीडेंट डॉक्टरों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
हालांकि, बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यूजीसी एवं एचआरडी मंत्रालय में इस मुद्दे पर विचार के लिए बुलाया है लेकिन इनका कहना है कि एसोसिएशन को जो निर्देश चाहिए थे, वे मंत्रालय से मिल चुके हैं। इसी के साथ ही रेजीडेंट डॉक्टरों की लंबे समय से चल रही अधिकारों की लड़ाई अब पूरी हो चुकी है।