{"_id":"65abf1f5fcf12315e505c958","slug":"republic-day-mock-drill-at-delhi-airport-regarding-republic-day-security-2024-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Sat, 20 Jan 2024 09:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:51 PM IST
सार
26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और एजेंसियां अलर्ट हैं। शनिवार को इसी सिलसिले में दिल्ली हवाई अड्डा पर मॉक ड्रिल हुई। हवाई अड्डे में तीन आतंकी घुसे थे। साथ ही यात्री को बंधक बनाया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस कोई कोताही बरतना नहीं चाहती है। शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने सुरक्षा को जांचने के लिए टर्मिनल तीन के आगमन क्षेत्र में संयुक्त आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल अभ्यास किया। इसमें स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईएसएफ, एनएसजी, स्वाट और एटीएस की टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि शनिवार शाम को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसके तहत तीन आतंकियों के परिसर में घुसने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। सुरक्षा कर्मियों ने टर्मिनल तीन के आगमन गेट पर ही एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं दो आतंकी दो लोगों को बंधक बनाकर अंदर घुस गए। स्थानीय पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
उसके बाद एनएसजी और स्वाट के कमांडो ने मोर्चा संभाला और सावधानी पूर्वक अंदर प्रवेश कर दोनों आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान कमांडो ने यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल काफी सफल रहा। इस दौरान समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता का परिचय दिया।
विज्ञापन