{"_id":"5c4f5d1cbdec22736c04c017","slug":"republic-day-celebrated-on-january-25-in-a-private-school-in-pahasu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने एक दिन पहले मना लिया गणतंत्र दिवस, डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ने एक दिन पहले मना लिया गणतंत्र दिवस, डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन से मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 29 Jan 2019 01:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2019
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी स्कूल द्वारा एक दिन पहले ही गणतंत्र दिवस मना लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। डीआईओएस ने मामले में जांच बैठा दी है। साथ ही स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांग लिया है। स्कूल प्रबंधन ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन
एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने का मामला पहासू क्षेत्र के एंजिल्स पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल में प्रबंधन कमेटी के आदेश पर 25 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मना लिया गया। साथ ही ध्वजारोहण भी किया गया। मामला संज्ञान में आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच बैठा दी और स्कूल की प्रबंधन कमेटी से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी का कहना है कि स्कूल की प्रबंधन कमेटी से एक दिन पहले गणतंत्र दिवस मनाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। स्पष्टीकरण समय पर नहीं मिला तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल के मैनेजर एनएस राघव ने कहा कि 25 जनवरी को स्कूल में कार्यक्रम तो हुआ था, लेकिन ध्वजारोहण नहीं किया गया। ध्वजारोहण 26 जनवरी को ही हुआ और इस दिन स्कूल में गणतंत्र दिवस भी मनाया गया। 26 जनवरी को ध्वजारोहण उनके भाई जगदीश राघव और प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में किया गया था।
विज्ञापन