{"_id":"5d441b3d8ebc3e6d216fe3f1","slug":"reporter-nadeem-khan-arrested-in-bulandshahr-for-allegedly-asking-for-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी चैनल का पत्रकार नदीम खान गिरफ्तार, आपत्तिजनक खबर चलाने की धमकी दे मांगे 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी चैनल का पत्रकार नदीम खान गिरफ्तार, आपत्तिजनक खबर चलाने की धमकी दे मांगे 5 लाख
Fri, 02 Aug 2019 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
नदीम खान
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात में एक नामी न्यूज चैनल के पत्रकार नदीम खान द्वारा ब्लैकमेल कर 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
नदीम खान पर आरोप है कि उसने वासिक आजाद और विवेक मित्तल उर्फ रिंकू के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक लेख छापकर चैनल पर चलाने की धमकी दे रहा है। इस खबर को चैनल पर न चलाने के लिए वह 5-5 लाख रुपये मांग रहा है।
पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार पत्रकार ने 31 जुलाई को वासिक से पांच लाख और विवेक से तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। उसी दिन उसने 50 हजार रुपये वासिक से ले लिए। 1 अगस्त को 10 बजे नदीम खान पीड़ितों के घर पहुंचा शेष बचे 7.5 लाख की बकाया राशि की मांग करने लगा।
इस दौरान पीड़ितों ने नदीम का वीडियो बना लिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 386/500/504 के तहत मुकदमा दर्ज कर नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक नदीम को अदालत में पेश किया जा रहा है।