फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   report of 3D mapping comes on anajmandi fire in delhi

अनाजमंडी अग्निकांड: 3डी मैपिंग की रिपोर्ट मिली, दूसरी मंजिल पर लगी थी आग 

Sat, 04 Jan 2020 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
report of 3D mapping comes on anajmandi fire in delhi
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

अनाजमंडी अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को 3डी मैपिंग की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फैक्टरी में आग दूसरी मंजिल पर लगी थी। 

विज्ञापन


इसके बाद आग फैलती चल गई थी। इसके अलावा पुलिस को कोई और रिपोर्ट नहीं मिली है। अग्निकांड को शुक्रवार को 25 दिन हो गए और कोई अहम रिपोर्ट नहीं आई है।

अनाजमंडी अग्निकांड की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है। इस अग्निकांड में 45 लोगों की मौत हो गई थी। अपराध शाखा ने 3डी लेजर स्कैनिंग मशीन से 3डी मैपिंग कराई थी। 
विज्ञापन


3डी मैपिंग से इमारत का बाहर व अंदर का खाका तैयार किया गया है। इससे ये भी पता लगेगा कि आग के समय मकान के हिस्से में कहां और क्या रखा था। इमारत में बचने की कोई जगह थी या नहीं और इमारत का ढांचा कैसा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3डी मैपिंग से पता लगा है कि इमारत का ऊपर से लेकर नीचे तक हर फ्लोर का एक जैसा नक्शा था। ग्राउंड फ्लोर को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। गोदाम में गत्ते व प्लास्टिक के दाने रखे हुए थे। 

बिल्डिंग में ऊपर जाने के लिए दो सीढ़ियां थीं। एक सीढ़ी पर सामान रखा हुआ था। इस कारण रास्ता बंद था। पुलिस इमारत के दो मालिकों रेहान व उसके साले सोहेल को गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरा मालिक फरार है।

गौरतलब है कि अनाजमंडी में हुए अग्निकांड के बाद दिल्ली में कई जगह आग लग चुकी है। अनाजमंडी की ही तरह दिल्ली के भीड़भाड़ वाले और सघन बसावट वाले इलाकों में इसी तरह कई फैक्टरियां धड़ल्ले से चल रही हैं।


वहां भी अग्नि सुरक्षा मानकों का ईमानदारी से ध्यान नहीं रखा जाता। इस कांड के बाद भी इस कड़वी सच्चाई पर मुहर लगी थी। दुर्भाग्य यह है कि जांच चलती रहती है और कुछ दिनों बाद सब सामान्य हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed