{"_id":"d397a11956c1eada23c3e742c3052fc8","slug":"replaces-super-fast-duronto-ac-train-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के लिए दुरंतो की जगह सुपर फास्ट एसी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के लिए दुरंतो की जगह सुपर फास्ट एसी ट्रेन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली-लखनऊ दुरंतो ट्रेन और लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस (12233/12234) को रेलवे ने रविवार से रद्द कर दिया है। इनकी जगह रेलवे ने एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12429/12430) चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चल रही दुरंतो ट्रेन 12271/12272 और ट्रेन संख्या 12233/12234 लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनकी जगह ट्रेन संख्या 12429 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपर फास्ट ट्रेन 15 जून से रोजाना रात 11:30 बजे लखनऊ से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं, 16 जून से ट्रेन संख्या 12430 नई दिल्ली से रोजाना रात 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।