फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Remove obscene deepfake videos of Ajay Devgn immediately: High Court

अजय देवगन के अश्लील डीपफेक वीडियो तुरंत हटाए जाएं : हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के चेहरे का इस्तेमाल कर बनाए गए अश्लील और आपत्तिजनक डीपफेक वीडियो को तत्काल प्रभाव से सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस जसमीत सिंह की एकल पीठ ने यह निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट से न केवल व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचती है, बल्कि यह साइबर अपराध की गंभीर श्रेणी में आता है।
अजय देवगन ने स्वयं याचिका दायर कर बताया था कि सोशल मीडिया पर उनके चेहरे को डीपफेक तकनीक से पोर्नोग्राफिक वीडियो में जोड़ा जा रहा है। इन वीडियो में उनका चेहरा अश्लील दृश्यों पर सुपरइम्पोज किया गया है, जिससे उनकी छवि को अपूरणीय क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन

अजय देवगन के वकील सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत को बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनके मुवक्किल के खिलाफ सैकड़ों ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें उनका चेहरा बिना सहमति के अश्लील कंटेंट में इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी, जिसमें सभी सोशल मीडिया कंपनियां अपना अनुपालन रिपोर्ट (कंप्लायंस रिपोर्ट) पेश करेंगी।
---
अदालत ने जारी किए यह निर्देश
- सभी ज्ञात और अज्ञात प्लेटफॉर्म्स से ऐसे सभी डीपफेक वीडियो 24 घंटे के अंदर हटाए जाएं।
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को ऐसे कंटेंट बनाने व फैलाने वालों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करें।

- गूगल, मेटा, एक्स कॉर्प और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश।

- कोर्ट ने कहा, डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग किसी की निजता, गरिमा और प्रतिष्ठा पर हमला है। यह केवल सिविल नहीं, आपराधिक मामला भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed