{"_id":"62a8665add37002a2916a09f","slug":"remand-of-gangster-lawrence-bishnoi-completed-delhi-police-presented-in-patiala-house-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moosewala Murder: पंजाब पुलिस ने पूछताछ के लिए मांगी थी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की रिमांड, कोर्ट ने गिरफ्तार करने की अनुमति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moosewala Murder: पंजाब पुलिस ने पूछताछ के लिए मांगी थी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की रिमांड, कोर्ट ने गिरफ्तार करने की अनुमति दी
Tue, 14 Jun 2022 06:11 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:11 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने कोर्ट से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए उसकी रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने पंजाब पुलिस को बिश्नोई को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के बाहर पहुंची पंजाब पुलिस की गाड़ियां
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब पुलिस ने कोर्ट से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए उसकी रिमांड मांगी। इसके बाद कोर्ट ने पंजाब पुलिस को बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी। हालांकि लॉरेंस के वकील विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस के आग्रह का विरोध किया था। उनका कहना था कि उसकी सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की गाड़ियां बिश्नोई को गिरफ्तार करने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर पहुंच चुकी हैं।
इससे पहले शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
बिश्नोई के वकील ने कहा, ''हमें आशंका है कि लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब में फर्जी मुठभेड़ में मारा जा सकता है। मैं वर्चुअल पूछताछ या जांच का विरोध नहीं कर रहा हूं। हम सिर्फ उसकी (बिश्नोई की) पंजाब में फिजिकल ट्रांजिट रिमांड का विरोध कर रहे हैं।''
विज्ञापन