{"_id":"3e2c47f2d1b88deda8f2e594158f45ee","slug":"relief-of-rain-on-record-breaking-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड तोड़ गर्मी पर बारिश की राहत, 12 डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड तोड़ गर्मी पर बारिश की राहत, 12 डिग्री गिरा पारा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Aug 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में रिकार्ड तोड़ गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश ने लोगों को राहत प्रदान की। बुधवार रात हुई हल्की बारिश के बाद सुबह धूप खिली। फिर दोपहर बाद आई बारिश में राजधानी के तापमान ने गोता लगाया।
विज्ञापन
दोपहर बाद 37.2 डिग्री तक पहुंचा पारा 3 बजे 25 डिग्री तक गिर गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। मतलब बारिश के बाद दिन का तापमान रात के तापमान से नीचे रहा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में तापमान 40 केपार पहुंचने और उमस 65 फीसदी रही। लेकिन हल्की बारिश ने थोड़ी राहत दी। दोपहर में बारिश होने के बाद ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। इससे तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह तक हल्की बारिश दो-तीन बार होने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में 2 सितंबर तक हल्की-फुल्की छिटपुट जगह बारिश के आसार हैं।