फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain Forecast in Delhi: Delhi NCR Weather Rain In Many Area Air Quality Index Today Pollution Update In Hindi

राजधानी की हवा हुई साफ: बारिश से प्रदूषण में राहत, कई जगहों पर लोगों ने 100 से कम AQI में ली सांस

Fri, 10 Nov 2023 08:20 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Nov 2023 08:20 AM IST
सार

Current AQI Delhi: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे तक अशोक विहार में एक्यूआई 67, आरके पुरम में 60, पंजाबी बाग में 57, आईटीओ में 92 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 73 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rain Forecast in Delhi: Delhi NCR Weather Rain In Many Area Air Quality Index Today Pollution Update In Hindi
राजधानी के मौसम में सुधार - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में शुक्रवार सुबह सुधार देखा गया है। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में शहर में हुई मध्यम बारिश के बाद कुछ स्थानों पर एक्यूआई में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 100 से नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे तक अशोक विहार में एक्यूआई 67, आरके पुरम में 60, पंजाबी बाग में 57, आईटीओ में 92 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 73 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सरकार की कृत्रिम बारिश की तैयारियों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है। इससे मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। कल देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बीच में बूंदाबांदी में बदल गया था मगर सवेरे के समय एक बार फिर तेज बारिश होने लगी। साथ में बादल गरज रहे थे। और बिजली चमक रही थी। देर रात से सुबह तक हुई बारिश के कारण गाजीपुर बॉर्डर पर जाम के हालात हैं।  इससे एक्यूआई में बड़े पैमाने पर सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृत्रिम बारिश की तैयारी
दिल्ली में प्रदूषण की मार को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के लिए सरकार तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार ने मुख्य सचिव को तैयारी करने का आदेश दिया है। साथ ही बताया है कि दिल्ली सरकार कृत्रिम बारिश में आने वाले सभी खर्च को उठाने को तैयार है। इस संबंध में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार को अपना पक्ष भी रखना है। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि यदि केंद्र सरकार सहयोग दें तो दिल्ली में 20 नवंबर को पहली बार कृत्रिम बारिश करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed