{"_id":"2d6fbb479c913fd04e7fe49dcb023293","slug":"relatives-threatened-of-ranbir-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर एन्काउंटर मामले में परिजनों को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणबीर एन्काउंटर मामले में परिजनों को धमकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चर्चित रणबीर एन्काउंटर मामले में तीस हजारी कोर्ट का फैसला आ जाने के बाद अब खबर आ रही है कि कुछ अज्ञात लोगों ने रणबीर के पिता और भाई को धमकाया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने रणबीर के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनकी दुकान में घुस आए और उन्होंने रणबीर के पिता और भाई को केस वापस लेने के लिए धमकी भी दी।
दोषियों ने अदालत का निर्णय आने के बाद अपने को फंसता हुआ पाकर रणबीर के परिजनों को डरा कर केस वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाना शुरू किया है।
उन युवकों के चले जाने के बाद दोनों ने पुलिस को इस बारे में बताया जिसके बाद पुलिस उन अज्ञात युवकों की तलाश में जुट गई है।