{"_id":"6d7c456cefd8e705898553f010c96b56","slug":"relatives-gone-to-makka-are-concerned-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का हादसे को लेकर हज पर गए लोगों के परिवारीजन चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्का हादसे को लेकर हज पर गए लोगों के परिवारीजन चिंतित
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 12 Sep 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में मक्का स्थित खाना-ए-काबा की अल-हरम मस्जिद में शुक्रवार देर रात क्रेन से हुए हादसे के बाद मेवात में लोग हज को गए अपने परिवारीजनों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
अपनों की कुशलता जानने के लिए लोग हरियाणा हज कमेटी तथा सऊदी अरब के जेद्दाह स्थित भारतीय दूतावास में फोन कर अपनों की जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा से 900 से अधिक हाजी हज पर गए हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या मेवात से जाने वाले हाजियों की है। ज्ञात रहे शुक्रवार देर रात सऊदी अरब के मक्का स्थित खाना-ए-काबा की अल-हरम मस्जिद में एक क्रेन अचानक आंधी तूफान आने से गिर गई थी, जिसमें दो भारतीयों सहित 107 लोगों मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
इस घटना में 15 भारतीयों सहित 80 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार भारतीय दूतावास से जानकारी मिली है कि इस घटना से पहले मेवात के रहने वाले एक हाजी की बुखार से मृत्यु हुई है। अन्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
मेवात के उपायुक्त अशोक सांगवान एवं अतिरिक्त उपायुक्त मनीराम शर्मा ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
हरियाणा हज कमेटी के सदस्य हाजी शमशाद ने बताया कि मेवात जिले से गए हाजियों के बारे में वह लगातार सऊदी अरब एवं भारत सरकार से संपर्क में है। इसमें मेवात के किसी भी हाजी को कोई को नुकसान नहीं हुआ है
मेवात के जायरीन सकुशल
मक्का हादसे में नौ भारतीय जायरीन घायल हुए हैं। किसी जायरीन के हताहत होने की खबर नहीं है। हज कमेटी पल पल की जानकारी ले रही है। मेवात और हरियाणा के अन्य हिस्सों से हज पर गए सभी जायरीन पूरी तरह ठीक हैं।
हाजियों के परिजन अफवाहों पर ध्यान न दें। यह जानकारी हरियाणा हज कमेटी के प्रवक्ता हाजी नबाब खान ने शनिवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने ने बताया कि भारत के 94 हजार जायरीन हज पर गए हैं। जिनमे हरियाणा से गए हाजियों की संया 913 है। इनमें मेवात के हाजियों की संख्या 750 है।