फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relationships played dirty game, succumb of lust by loved ones

उसे अपनों ने ही बनाया हवस का शिकार

Wed, 27 May 2015 10:22 AM IST
Updated Wed, 27 May 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
Relationships played dirty game, succumb of lust by loved ones

साइबरसिटी में दो मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। एक घटना में पिता ने और दूसरी में चचेरे भाई ने मासूमों के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुराने गुड़गांव के सुभाष नगर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले चचेरा भाई दुष्कर्म कर फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई। बच्ची को सिविल अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने बिना जांच के पीड़िता को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ही निकला बलात्कारी

Relationships played dirty game, succumb of lust by loved ones

लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे पुलिस केस बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। सोमवार देर रात बच्ची को दोबारा सिविल अस्पताल लाया गया जहां बच्ची को दाखिल कराया गया।


इस मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में नए गुड़गांव के नाथूपुर गांव में रहने वाले परिवार की 12 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म को अंजाम दे दिया।

दो महीने पहले हुई घटना के बाद किसी तरह इसकी जानकारी पीड़िता की मां को हुई। जिसके बाद डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने देररात आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।

रेप के बाद तड़पती रही मासूम, किसी को नहीं आई दया

Relationships played dirty game, succumb of lust by loved ones

मासूम बच्चियों के साथ हुई हैवानियत के बाद सरकारी तंत्र का चेहरा भी सामने आ गया। मरीजों को रेफर करने के खेल में बदनामी झेल रहे सिविल अस्पताल की संवेदना इस मामले में भी नहीं जागीं।


आठ घंटे तक दो अस्पतालों के बीच चक्कर काटते हुए इलाज के लिए बच्ची तड़पती रही। अंत में सीएमओ तक बात पहुंचने के बाद मामला गंभीरता से लिया गया।

अब मामला सुर्खियों में आने के बाद अधिकारी पूरे मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को साइबरसिटी में मासूम बच्चियों के साथ हुई हैवानियत की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी उजागर हो गई।

बिना जांच के ही रेफर कर दी खून से लथपथ बच्ची

Relationships played dirty game, succumb of lust by loved ones

सुभाष नगर में हैवानियत का शिकार होने के बाद सोमवार को खून से लथपथ नौ वर्षीय मासूम को दोपहर तीन बजे सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था।


लेकिन आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बिना डॉक्टरी जांच के उसे दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया। इंतहा का आलम उस वक्त हो गया जब दिल्ली की दूरी तय करने के बाद पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने गुड़गांव पुलिस का मामला बताते हुए इलाज से इनकार कर दिया।

इलाज की बजाय उन्हें गुड़गांव पुलिस से रुक्का लिखाकर लाने को कह दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि देररात करीब 10 बजे वे दोबारा सिविल अस्पताल पहुंचे तो यहां डॉक्टर ही नहीं मिले।

घंटों दर्द से कराहती रही बच्ची

Relationships played dirty game, succumb of lust by loved ones

आसपास के लोगों की मदद से सीएमओ को भी कॉल किया। सीएमओ खुद अस्पताल पहुंच गईं। इस दौरान इलाज के लिए बच्ची घंटों दर्द से करहाती रही।


दो घंटे इंतजार के बाद किसी तरह डॉक्टर पहुंचे और बच्ची को दाखिल किया गया। मीडिया के सामने पूरी घटना आने के बाद बच्ची का इलाज शुरू कर दिया गया।

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस महकमे की लापरवाही सामने आने के बाद अधिकारी जानकारी न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed