फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rekha Gupta's followers are increasing rapidly on social media after being elected CM

Rekha Gupta: CM पद के लिए चुने जाते ही रेखा गुप्ता के तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स, कुछ ही घंटों में हजारों जुड़े

Wed, 19 Feb 2025 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 11:02 PM IST
सार

विधायक दल की नेता और भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल का मुझ पर विश्वास जताने के लिए हार्दिक आभार। मैं अपने दायित्व का निर्वहन दिल्ली के विकास हेतु करने को तैयार हूं।

विज्ञापन
Rekha Gupta's followers are increasing rapidly on social media after being elected CM
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार बुधवार को खत्म हो गया। जब भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना। पार्टी 26 साल बाद राजधानी में सत्ता में लौटी है। गुप्ता के नाम की घोषणा भाजपा विधायक दल की बैठक में की गई, जिसमें पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद ही सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार शाम तक दिल्ली सीएम के नाम के एलान से पहले रेखा गुप्ता के एक्स हैंडल पर 23 हजार फॉलोअर्स थे। लेकिन जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई तो तेजी से सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स बढ़ने लगे। खबर लिखे जाने से 53.9 हजार फॉलोअर्स पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और महासचिव रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य के रूप में काम किया है। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। 1996-97 में, वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं थी। जहां उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाया था। 

रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता के नेतृत्व में विधायकों ने राजनिवास पहुंचकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भेंट की। इसके साथ ही भाजपा ने सरकार के गठन के लिए औपचारिक तौर पर दावा भी पेश किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पर्यवेक्षक, प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह-प्रभारी, सभी सांसद एवं विधायक भी मौजूद रहे।

ईमानदारी से दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी : रेखा गुप्ता
विधायक दल के नेता के रूप में नाम की घोषणा के बाद रेखा गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी और दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। जो भी वादे भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आगे बढ़कर कार्य पूरा मंत्रिमंडल करेगा। वायु प्रदूषण, पर्यावरण, यमुना की स्वच्छता, महिला सम्मान, आयुष्मान समेत कई अन्य मुद्दों पर त्वरित गति से कार्य करने की बात भी उन्होंने कही।

विधायक दल की बैठक में नई दिल्ली से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता व जनकपुरी से विधायक आशीष सूद ने समर्थन किया। पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने विधायकों को सरकार चलाने का संदेश देते हुए मिलकर कार्य करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed