फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rekha Gupta Attack Picture of attacker who attacked Delhi CM has surfaced know where the accused is from

Rekha Gupta Attack: दिल्ली सीएम रेखा पर राजेश खिमजी ने इसलिए किया था हमला! मां ने बताया किस बात से था दुखी

Wed, 20 Aug 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Aug 2025 02:06 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। सिविल लाइंस थाने में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Rekha Gupta Attack Picture of attacker who attacked Delhi CM has surfaced know where the accused is from
Rekha Gupta Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आरोपी हमलावर पशु प्रेमी है। सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों के पकड़ने के फैसले के बाद काफी दुखी था। आरोपी हमलावर की मां ने भी बेटे को लेकर कई बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार की सुबह जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 41 वर्षीय आरोपी गुजरात के राजकोट जिले का रहने वाला है। उसने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया।
विज्ञापन


हमला करने वाले आरोपी को दिल्ली में पकड़ लिया गया है। आरोपी राजेश सकारिया राजकोट के कोठारिया का रहने वाला है। आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राजकोट में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से जानकारी मिली है कि राजेश उज्जैन दर्शन करने गया था, दिल्ली कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। अचानक उसने दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री पर हमला किया है। राजेश का स्वभाव सामान्य नहीं है। 

आरोपी की मां भानु बेन ने बताया है कि मेरा बेटा पशु प्रेमी है। वो घर के पास स्थित शिव मंदिर में बैठा रहता है और कुत्तों एवं पशुओं के बीच अपना समय बिताता है। वो मंदिर में अपनी सेवाएं देता है। जब से कुत्तों को दिल्ली से हटाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट से आया था वो मोबाइल पर वीडियो देखकर परेशान रहने लगा था। वह लाठियां पीटता था। 

आरोपी राजेश खिमजी के पड़ोसी सुरेशभाई ने बताया कि "मैं उसे पिछले पांच से छह वर्षों से जानता हूं। वह एक सरल और उदार व्यक्ति है जिसे जानवरों से बहुत प्यार है।" दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजेश खिमजी ने आज दिल्ली में 'जन सुनवाई' के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। उसके पड़ोसियों का कहना है कि वो शांत रहता है। 
 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हर बुधवार जनसुनवाई करती हैं। बुधवार सुबह सात बजे से सीएम जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसमें दिल्ली के लोग अपनी शिकायतों और फरियाद लेकर आए हुए थे। मुख्यमंत्री एक फरियादी के पास खुद ही पहुंचती हैं।

 

सुबह करीब आठ बजे आरोपी मुख्यमंत्री के पास पहुंचा। उसने कागज दिए और मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को सिविल लाइंस थाने लेकर आई। मुख्यमंत्री का मेडिकल चेकअप कराया गया है। 

 

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया। आरोपी ने दावा किया कि वो राजकोट का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने राजकोट पुलिस से संपर्क कर आरोपी की जानकारी मांगी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरोपी की मां भानु बेन ने बताया है कि मेरा बेटा पशु प्रेमी है और डॉग वाले मुद्दे को लेकर दुखी था। इस वजह से वो दिल्ली गया था।

 

भाजपा अध्यक्ष ने थप्पड़ मारने के दावों को किया खारिज
वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने के दावों से इनकार कर दिया है। सचदेवा ने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया था, जिससे धक्का-मुक्की हुई। सीएम का सिर टेबल के कोने से टकराया है। डॉक्टरों ने सीएम की स्थिति स्थिर बताई है। हालांकि सीएम सदमे में बताई जा रही हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्थर फेंके जाने या थप्पड़ मारे जाने की अटकलें गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed